बीमारी और गम की हालत में पढ़ने की दुआएँ Dard ki Dua
बुखार की दुआ: बीमार, मरीज़ को दम करने की दुआएँ: दर्द की दुआ: बीमारी और गम की हालत में पढ़ने की दुआएँ: बीमार या मुसीबत ज़दह को देख कर पढ़ने की दुआ: बिमार को हिम्मत दिलाने की दुआ: बीमार की इयादत (ख़बर) का सवाब: नज़रे बद दूर करने की दुआएँ: बीमारी, ज़ख़्म और फुन्सी की दुआ: बुखार की दुआ: Bukhar ki Dua in Hindi بِسْمِ اللَّهِ الْكَبِيرِ، أَعُوذُ بِاللَّهِ الْعَظِيمِ، مِنْ شَرِّ عِرْقٍ نَعَّارٍ، وَمِنْ شَرِّ حَرِّ النَّارِ बिसमिल्लाहिल कबीरी, अऊज़ु बिल्लाहिल अज़ीमि मिन शर्रि कुल्ली अर्किन ना आरिन व मिन शर्रि हर्रिन नार तर्जुमा: मैं अल्लाह के नाम से शुरू करता हूँ जो बहुत बड़ा है, मैं बहुत ही ज्यादा अज़मत वाले अल्लाह की पनाह माँगता हूँ, हर जोश मारने वाली रग की बुराई से और आग की गर्मी की बुराई से। बीमार, मरीज़ को दम करने की दुआएँ: बीमार इन दुआओं से अपने ऊपर दम करे। 1. सूरह फातिहा पढ़ कर अपने ऊपर दम करे 2. मुअव्विजात (सूरह इख़्लास, सूरह फलक और सूरह नास) पढ़कर अपने पूरे जिस्म पर हाथ फेरे। देखे: सूरह इख्लास | سورة الإخلاص देखे: सूरह फलक | سورة الفلق देखे: सूरह नास | سورة الناس اذْهَبِ الْبَاسَ، ...