Editors' Choice

A beautiful story of the mercy of Allah / अल्लाह की रहमत का एक खुबसूरत वाकिया

अल्लाह की रहमत का एक खुबसूरत वाकिया

इब्न खुदामा अपनी किताब अत-तवाबिंन में बनी इस्राईल का वाकिया पेश करते हुए कहते है के, मूसा (अलैहि सलाम) के ज़माने में एक बार केहत आया (सुखा पड़ा), आप अपने तमाम सहाबा के साथ अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर बारिश के लिए दुआ करते है, अल्लाह की जानिब से मूसा (अलैहि सलाम) को गैब से आवाज़ आयी और कहा के “ऐ मूसा(अ.) आपके एक सहाबी ने अभी तक तौबा नहीं की.. “

मूसा (अलैहि सलाम) अपने सहाबा से कहते है के तुम में से कौन है जिसने अभी तक तौबा नहीं की इसीलिए बारिश नही हो रही, ये कहते ही बारिश का बरसना शुरु हो गया।
सहाबा कहने लगे “ऐ मूसा (अ.) आपने तो झूठ कहा हमसे! देखो बारिश तो शुरू हो गई”
मूसा (अ.) परेशांन होकर अल्लाह से सवाल करने लगे “ऐ अल्लाह ! ये कैसा माजरा है ?”
अल्लाह तआला ने फ़रमाया “ऐ मूसा (अ.) जैसा ही तुमने सहाबा से तौबा का ज़िक्र किया मेरे उस गुनेहगार बन्दे ने मुझसे अपने गुनाहों की तौबा कर ली” (रिवायतो में आता है के उस सहाबी के मुह से अस्ताग्फार का जुमला निकला)
मूसा (अ.) ने कहा “ऐ अल्लाह! मुझे भी बता , भला वो कौन था बंदा”
अल्लाह तआला ने फ़रमाया “ऐ मूसा(अ.) , मेरा बंदा जब गुनाह करके तौबा नहीं किया तब मैंने तुमसे छुपाया, अब तो मेरा बंदा तौबा कर चूका है फिर भला अब तुम्हे कैसे उसका नाम बता दू,..” [किताब अत-तवाबिंन]
♥ सुभानअल्लाह ! ये रिश्ता है अल्लाह का अपने बन्दों से…!
मेरे अजीजो! अल्लाह रब्बुल इज्ज़त हमारे गुनाहों को पोशीदा रखने पर कादिर हैं, और सिर्फ पोशीदा ही नहीं बल्की हमारे गुनाहों को मुआफ करने पर भी कादिर है, ज़रा शिद्दत से खालिस उसकी बारगाह में हाथ फैलाकर तो देखो।

बहरहाल, इस वाकिये में नसीहत है, उन तमाम हज़रात के लिए जो अल्लाह से मायूस होकर अल्लाह के आगे सर झुकाने के बजाये फलाह और फलाह के दर पर झुकते है, अपने गुनाहों के किस्से उन्हें सुनाकर उन्हें अपने गुनाहों पर गवाह और हुज्जत बनाते है, अल्लाह रहम करे, ना जाने कीस हद तक हम अपने रब से मायूस होते है जबकि वो तो हमारी तौबा की इंतज़ार में रहता है।

लिहाजा मेरे अजीजो! हमे चाहिए के हम अल्लाह से अपना रिश्ता मजबूत कर ले, और हर हाल में अल्लाह ही से सवाल करे, जैसा के हमारे नबी-ऐ-करीम (सलाल्लाहू अलैहि वसल्लम) ने सारी ज़िन्दगी आपनी उम्मत को तालीम दी।
♥ इंशा अल्लाह उल अज़ीज़
– अल्लाह तआला हमे कहने सुनने से ज्यादा अमल की तौफीक दे,
– जब तक हमे जिंदा रखे इस्लाम और इमांन पर जिन्दा रखे,
– खात्मा हमारा ईमान पर हो ,.
*वा आखिरू दावाना अलाह्मुद्लिल्लाही रब्बिल आलमीन !!!

A beautiful story of the mercy of Allah

Ibn Khudama, while presenting the story of Israel made in his book At-Tawabin, says that once in the time of Musa (alaihi salaam) Kehat came (dried), you, with all your companions, raised your hands in Allah's barn and received rain. Praying for it, by the knowledge of Allah, a voice came to Musa (alaihi salaam) from Gab and said, "O Musa (a.) one of your companions has not repented yet.. "

Musa (alaihi salaam) says to his companion that which of you has not repented yet, that is why it is not raining, as soon as he said that it started raining.
The Sahaba started saying, “O Musa (a.) You told a lie to us! Look it's raining
Musa (a.) getting worried started asking Allah "O Allah! How's the matter?"
Allah Ta'ala said, "O Musa (a.)
Musa (a.) said "O Allah! Tell me also, who was that man?
Allah Ta'ala said, "O Musa (a.), when my servant did not repent after committing a sin, then I hid from you, now my servant has repented, then how can I tell you his name now.." [Book at- Tawabin]
♥ SubhanAllah! This is the relation of Allah with his servants…!
My dears! Allah Rabbul Izzat is capable of keeping our sins guarded, and not only protected, but also capable of forgiving our sins, just spread your hands in his bargah cleanly and look.

However, there is an admonition in this verse, for all those Hazrats who, instead of bowing their heads before Allah, bow down at the rate of Falah and Falah, telling them the tales of their sins and making them witnesses and honours of their sins, May Allah have mercy, don't know to what extent we are disappointed with our Lord, while He waits for our repentance.

So my dear! We should strengthen our relationship with Allah, and we should always question Allah only, as our Prophet-e-Kareem (Salallahu Alaihi Wasallam) taught his Ummah all his life.
♥ Insha Allah ul Aziz
- May Allah give us the skill of action more than hearing what we say,
- As long as keep us alive keep alive on Islam and Iman,
- May the end be on our faith.
*Wa lastu dawana alahmudllillahi rabbil alameen !!!

Comments