कुर्बानी क्या है ~ कुर्बानी एक बाप और बेटी की...
क़ुर्बानी - एक बाप और बेटे की (हज़रते इब्राहिम और इस्माईल अलैह सलाम)
हज़रते इब्राहीम और इस्माईल अलैह सलाम की
कुर्बानी का अज़ीम वाक़िया
हज़रते इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) ने एक रात ख्वाब में देखा कि कोई शख़्स गैब से आवाज़ देता है और कहता है: “ऐ इब्राहीम…! तुम्हें अल्लाह का हुक्म है कि अपने बेटे को अल्लाह की राह में ज़िबा कर दो।”
नबी इब्राहीम अलैहि सलाम के बारे में तफ़सीली जानकारी इस हिक़ायत के सिलसिले का मुताला करे।
चंकी, नबियों का ख्वाब सच्चा और "वहीह" की क़िस्म से होता है इसलिए आप अपने मेहबूब बेटे हज़रत इस्माइल (अलैह सलाम) को अल्लाह तआला की राह में क़ुर्बान करने के लिए तैयार हो गए।
चंकी, हज़रत इस्माइल (अलैहय सलाम) अभी कुम-उम्र थे, इसलिए आपने उनसे सिर्फ इतना कहा कि बेटा रस्सी और एक छुरी ले कर मेरे साथ चलो। चुनांचे, अपने बेटे को लेकर आप एक जंगल में पहुंचें।
हज़रत इस्माइल (अलैहिस्सलाम) ने पूछा, अब्बाजान! आप ये छुरी और रस्सी ले कर क्यों चलते हैं?
फरमाया "आगे चल कर एक कुर्बानी ज़बाह करेंगे"
फिर आगे चल कर हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) ने साफ-साफ बयान फरमाया और कहा,
“बेटा! मैं अल्लाह ताला की राह में तुम्हें ही ज़बाह करने आया हूँ, मैंने ख़्वाब में देखा है कि तुम्हें ज़बाह कर रहा हूँ।” बीटा! ये अल्लाह ताला की मर्जी है, बता तुम्हारी मर्जी क्या है?”
हज़रत इस्माइल (अलैहिस्सलाम) ने जवाब दिया:
“अब्बाजान! जब अल्लाह तआला की मर्जी यहीं है तो फिर मेरी मर्जी का क्या सवाल? आपको जिस बात का हुक्म हुआ है, आप वो कीजिए! इंशा;अल्लाह मैं सब्र कर के दिखाऊंगा!”
बेटे का ये जुर्रत आमेज़ जवाब सुन कर हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) बड़े ख़ुश हुए और अपने बेटे को अल्लाह तआला की राह में ज़िबाह करने के लिए तैयार हो गए!
जब आपने अपने बेटे को माथे के बाल लिटाया और गरदन पर चूड़ी राखी और उसे चलाया तू छुरी ने गरदन-ए-इस्माइल को बिल्कुल ना काटा!
आपने और ज़ोर से छुरी चलाई तो आवाज़ आई: “बस ऐ इब्राहिम! तुम हुक्म-ए-इआही की तमिल कर चुके हो और इस सच इम्तिहान में खड़े हो।”!
आपने मुद कर देखा तू एक दुम्बा पास ही खड़ा था और आपसे कह रहा था कि हज़रत इस्माइल (अलैह सलाम) की जगह मुझे ज़बाह मिलेगी! और इन्हें हटा दीजिये, चुनान्चे हज़रते इब्राहीम (अलैहय सलाम) ने उसे डूबे को जिबा फरमा दिया.!
हज़रत इस्माइल (अलैहिस्सलाम) उठ बैठे और इस इम्तिहान में कामयाब हो गए!
0 Comments