आज भी ज़ैनब की आती है सदा भाई हुसैन Lyrics Aaj Bhi Zainab Ki Aati Hai Sada Bhai Hussain Lyrics



आज भी ज़ैनब की आती है सदा भाई हुसैन
आज भी ज़ैनब की आती है सदा भाई हुसैन

तेरा चेहरा तेरी आंखें भूल कब पाई हुसैन
आज भी जैनब की आती है सदा भाई हुसैन

चलते नाक़े से गिराया खुद को जलती रेत पर
चलते नाक़े से गिराया खुद को जलती रेत पर
घुटनियों के बल मैं तेरी लाश पर आई हुसैन
आज भी ज़ैनब की आती है सदा भाई हुसैन

बस मैं घबराई थी खंज़र तुझ पे चलता देखकर
बस मैं घबराई थी खंज़र तुझ पे चलता देखकर
फिर किसी मुश्किल में घिर कर मैं ना घबराई हुसैन

कौन था जो मरने वालों में नहीं था खूबरु
कौन था जो मरने वालों में नहीं था खूबरु
भूलने बैठी तो किस-किस की ना याद आई हुसैन

बह रहे थे आंख से आंसू तेरी रुख़सत के वक़्त
बह रहे थे आंख से आंसू तेरी रुख़सत के वक़्त
फिर कोई आंसू ना टपका आंख पथराई हुसैन

दूर उफ़तादा सफ़र से लौटकर मैंने नवीद
ठंडा पानी जब पिया बस तेरी याद आई हुसैन
ठंडा पानी जब पिया बस तेरी याद आई हुसैन

आज भी जैनब की आती है सदा भाई हुसैन
आज भी जैनब की आती है सदा भाई हुसैन

Post a Comment

0 Comments